Home Featured जिला के दक्षिणी सीमा के चेक पोस्ट एवं क्वारेंटाईन सेंटरों का सिटी एसपी ने किया निरीक्षण।
Featured - मुख्य - May 10, 2020

जिला के दक्षिणी सीमा के चेक पोस्ट एवं क्वारेंटाईन सेंटरों का सिटी एसपी ने किया निरीक्षण।

दरभंगा: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिले की सीमा सील है। फिर भी बाहरी व्यक्ति के चोरी छिपे आने के कारण दरभंगा में कोरोना फैला। इसको लेकर दरभंगा की पुलिस और सख्त हो गयी है। इसी तहत रविवार को सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार ने कोरोना संक्रमण को लेकर जिले के दक्षिणी प्रवेशद्वार जट्मलपुर घाट पर बनाये गए चेकपोस्ट, पटोरी हाईस्कूल परिसर स्थित क्वारेंटाईन सेंटर, विशनपुर और मोरो थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चेकपोस्ट पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल अपने पुलिस बल के साथ मौजूद थे।
नगर एसपी ने विशनपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल और मोरो थानाध्यक्ष रवि कुमार चौधरी से क्षेत्र में लॉक डाउन का अनुपालन तथा लोगों की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली तथा इसका उलंघन करने वाले लोगों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया। थाना के संचिकाओं का निरीक्षण करते हुए जिला की सीमा को सील करने तथा प्रान्त के बाहर से आने वाले प्रवासी लोगों के प्रवेश पर कारगर रोक लगाने की हिदायत दी। बिहार के बाहर से पैदल सीमा मे प्रवेश नही करने देने का आदेश दिया। ऐसे लोगो के विरुद्ध महामारी ऐक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई करने का सख्त आदेश दिया। थानाध्यक्ष को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखने,शराब की तस्करी पर पूर्णत: रोक एवं लॉक डाउन के बीच जरुरतमंद और सामान्य लोगों की कठिनाइयों पर मानवीय संवेदना रखने का भी नसीहत दी।

Share