Home Featured दरभंगा के डीएम ने मैथिली में अपील जारी कर लोकल केलिए वोकल बनने का प्रस्तुत किया उदाहरण।
Featured - मुख्य - May 13, 2020

दरभंगा के डीएम ने मैथिली में अपील जारी कर लोकल केलिए वोकल बनने का प्रस्तुत किया उदाहरण।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: बीती रात प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल केलिए वोकल बनने का संदेश देने का बड़ा असर तब देखने को मिला जब दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर दरभंगा वासियों केलिए जारी वीडियो संदेश का अंत मैथिली में अपील करते हुए किया। देर रात जारी इस वीडियो में कोरोना के सम्बंध में अद्यतन जानकारी जिलाधिकारी ने दिया। साथ ही इस वीडियो के अंतिम 20 सेकेंड्स में मैथिली में लोगों से लॉकडाउन का अक्षरशः पालन करने के साथ साथ सजग और सतर्क रहने की अपील की है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि जिलाधिकारी स्वयं दक्षिण भारतीय मूल के हैं, फिर भी उन्होंने शुद्ध उच्चारण के साथ मैथिली में अपील जारी की है।
जिलाधिकारी के पेज से लगातार इस वीडियो को बड़ी संख्या में शेयर किया जा रहा है। स्थानीय मैथिल भाषियों में भी जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है।
बताते चलें कि पूर्व में भी जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रोमोट करने केलिए विभिन्न स्तर पर कार्य किये जाते रहे हैं। मिथिला पेंटिंग को प्रोमोट करने केलिए जगह जगह, यहां तक कि समाहरणालय की दीवारों और जिलाधिकारी के पोर्टिको में भी मिथिला पेंटिंग की चित्रकारी करायी गयी है। लॉकडाउन के दौरान भी इसे प्रोमोट करने केलिए प्रवासियों केलिए एक हजार मिथिला पेंटिंग किये मास्क का आर्डर स्थानीय कलाकारों को दिया गया। जीविका से जुड़ी महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर मास्क का निर्माण करवाया जा रहा है। इस तरह के कई प्रयास जिलाधिकारी द्वारा देखने को मिला है जो इनके लोकल केलिए वोकल बनने का स्वतः ही परिचायक बन रहा है।

Share