
अंतरजिला पास निर्गत करने केलिए एसडीओ को किया गया अधिकृत।
दरभंगा: लॉकडाउन के दौरान जिले में आवश्यक वस्तुओं का आवागमन बनाए रखने एवं अन्य अनिवार्य सेवाओं को जारी रखने के लिए वाहन, कर्मी का पास निर्गत करने के लिए सभी एसडीओ को प्राधिकृत किया गया है।
डीएम ने कहा कि बिहार में लॉकडाउन के पूर्व से फंसे हुए लोगों को बिहार के अन्दर गंतव्य जिले में जाने के लिए अन्तरजिला पास निर्गत करने के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी, दरभंगा को प्राधिकृत किया जाता है।
अनुमंडल पदाधिकारी पास निर्गत करने के क्रम में गंतव्य जिले के जिला पदाधिकारी को अनिवार्य रूप से सूचित करेंगे। ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करने एवं निष्पादन के
लिए सर्विस ऑनलाइन डॉट बिहार डॉट जीओवी डॉट इन में आवश्यक संशोधन कर दिया गया है। अन्तरराज्यीय पास पूर्व की भांति जिला पास कोषांग, दरभंगा द्वारा निर्गत किया जाएगा।

