Home Featured स्व0 जगदीश शाह ने अपना सम्पूर्ण जीवन संगठन एवं समाज केलिए किया समर्पित: बालेंदु झा।
Featured - मुख्य - May 16, 2020

स्व0 जगदीश शाह ने अपना सम्पूर्ण जीवन संगठन एवं समाज केलिए किया समर्पित: बालेंदु झा।

दरभंगा: शनिवार को शहर के शुभंकरपुर रत्नोंपट्टी क्षेत्र में दरभंगा भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष बालेन्दु झा बालाजी के अध्यक्षता में दरभंगा भाजपा के संस्थापक सदस्यों ने से एक भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय जगदीश शाह का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंच कर कई जिला व प्रदेश पदाधिकारियों ने उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण के बाद करीब 20 पीड़ित गरीब परिवारों के बीच सूखा राहत वितरण किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि मेरे जैसे सामान्य व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी में लाने वाले स्व0 जगदीश शाह ने अपने जीवन काल में अपने मेहनत और समर्पण से ना जाने कितने लोगों को उच्च संगठनात्मक पद से लेकर विधायक सांसद से मंत्री तक बनाने में अपनी भूमिका निभाई है। उनके निधन से दरभंगा ही नहीं संपूर्ण बिहार भाजपा में एक शून्य सा छा गया है जिसे भरना निकट भविष्य में मुश्किल होगा। उन्होंने कहा की जिला के सभी मंडलों में ऐसे महामानव के आत्मा की शांति के लिए पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि सभा के आयोजन के साथ साथ गरीब वह पीड़ित लोगों के बीच सूखा खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा जो उनके कर्म के समाप्ति तक अनवरत जारी रहेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनके पारिवारिक सदस्य प्रदेश मंत्री डॉ धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं वह सब बाबूजी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन के बल पर हूं उन्होंने अपना पूरा जीवन कार्यकर्ताओं के निर्माण में दिया है आज जिसका प्रतिफल है कि जिला में विधायक से लेकर सांसद तक ने उनको अपना अभिभावक और मार्गदर्शक के रुप में श्रद्धांजलि दी है। मैं उनके जैसे तो नहीं बन सकती पर उनके पद चिन्हों पर चलने की कोशिस जरूर करूंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नवनियुक्त भाजयुमो के अध्यक्ष बालेन्दु झा ने अपने संबोधन में कहा कि जगदीश चाचा ने अपना संपूर्ण जीवन समाज और संगठन के लिए समर्पित किया। मेरा सौभाग्य है कि उनके सानिध्य में मुझे कई चुनावों में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। ऐसे विरले सामाजिक व्यक्ति विरले ही देखने को मिलते हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके संघर्ष समर्पण और त्याग से शिक्षा लेकर निस्वार्थ भाव से संगठन को मजबूत करने में अपना सर्वस्व समर्पित करना चाहिए।
इसके साथ ही कार्यक्रम में सर्वसम्मति से सरकार से दरभंगा शहर के बेता चौक को जगदीश शाह जी के नाम से नामाकरण करने की मांग की गई।
श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, प्रदेश मंत्री डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, जिला मंत्री लक्ष्मीनारायण साह, प्रमोद सत्संगी, नगर कोषाध्यक्ष संतोष साह, ध्रुव मंडल, वार्ड अध्यक्ष उमेश शाह, रामबाबू साह, विजय राय, मुकेश महासेठ, कृष्ण मोहन राय, शिव कुमार शाह, जय भारद्वाज, नितिन कुमार, राजा शाह आदि कार्यकर्त्ताओं ने पहुंचकर जगदीश शाह को श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण रखा।

Share