Home Featured कोविड महामारी में लापरवाही बरतने पर शिक्षक को निलंबित कर प्राथमिकी का आदेश, आईटी सहायक पदमुक्त।
Featured - मुख्य - May 16, 2020

कोविड महामारी में लापरवाही बरतने पर शिक्षक को निलंबित कर प्राथमिकी का आदेश, आईटी सहायक पदमुक्त।

दरभंगा: राज्य के बाहर से आये हुए प्रवासी कामगारों के लिये बनाये गये क्वारंटीन सेंटर में प्रतिनियुक्त किये गये एक शिक्षक द्वारा योगदान करने से इंकार किये जाने पर उक्त शिक्षक को निलंबित कर दिया गया हैं। इस शिक्षक का नाम प्रवीण कुमार हैं और ये +2 वासुदेव मिश्र उच्च विद्यालय सिमरी, प्रखंड सिंहवाड़ा में पदस्थापित थे।
वही बिरौल के एसडीओ कार्यालय में पदस्थापित एक आईटी सहायक जितेंद्र कुमार को भी कर्तव्यहीनता के चलते पदमुक्त कर दिया गया हैं।
जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस.एम. द्वारा सिंहवाड़ा के बीडीओ सिंहवाड़ा को उक्त शिक्षक के विरुद्ध आपदा अधिनियम के तहत थाने में प्राथमिकी भी दर्ज़ कराने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी में कहा है कि कोविड महामारी को फैलने से रोकने के लिये जिला में युद्ध स्तर अभियान चलाया जा रहा हैं। कहा कि यह आपदा का समय हैं। इस अवसर पर सभी अधिकारी एवं कर्मी को सर्वश्रेष्ठ योगदान करना है। इसमें थोड़ी भी लापरवाही बड़ी घातक सिद्ध हो सकती हैं। कोविड आपदा के समय किसी के भी लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए कठोर कार्रवाई अपरिहार्य हो गया है।

Share