Home Featured 24 घंटे क्रियाशील है क्वारंटाइन अनुश्रवण कोषांग, जिलाधिकारी लगातार ले रहे स्थिति का जायजा।
Featured - मुख्य - May 18, 2020

24 घंटे क्रियाशील है क्वारंटाइन अनुश्रवण कोषांग, जिलाधिकारी लगातार ले रहे स्थिति का जायजा।

दरभंगा: नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम एवं क्वारंटाइन केन्द्रों में ठहराये गये प्रवासियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का सतत् अनुश्रवण करने हेतु जिला क्वारंटाइन मोनिटरिंग कोषांग 24 घंटे क्रियाशील है। इस कोषांग से क्वारंटाइन केन्द्रों में प्रवासी मजदूरों को ठहराने से लेकर वहां पर उनके आवासन, भोजन, चिकित्सा आदि हेतु उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाएँ की पल-पल की जानकारी ली जा रही है। किसी प्रवासी से शिकायतें प्राप्त होने पर स्थानीय पदाधिकारियों के माध्यम से तत्क्षण उसका निराकरण कराया जाता है।
इस कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों के टीम द्वारा लगभग सभी क्वारंटाइन कोषांगों में रह रहे प्रवासियों से प्रतिदिन बातें कर उनका हालचाल पूछा जाता है।
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा इस कोषांग का भ्रमण कर इसके कार्य प्रणाली का स्वयं निरीक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सोमवार को पुनः इस कोषांग में आकर कई प्रवासियों से दूरभाष पर स्वयं भी बातें किये और उनसे नाश्ता, भोजन, चिकित्सा, आवासन, साफ-सफाई के बारे में जानकारी प्राप्त किये। जिलाधिकारी ने प्रवासियों के द्वारा इंगित किये गये कुछ कमियों को तुरंत दूर करने का निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
जिलाधिकारी को प्रवासी द्वारा बताया गया कि क्वारंटाइन केन्द्रों में सभी सुविधाएँ प्राप्त हो रही है। उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। जिलाधिकारी द्वारा अपर समाहर्ता को क्वारंटीन केंद्रों में आवासित हुए प्रवासी मजदूरों का डाटा बेस तैयार कराकर कोविड पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करवाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, आपदा प्रभारी पुष्पेश कुमार, डीपीओ अलका आम्रपाली, डीआईओ राजीव झा एवं कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share