
कोविड महामारी में लापरवाही बरतने पर कर्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का डीएम ने दिया आदेश।
दरभंगा: राज्य के बाहर से आए हुए प्रवासी कामगारों के लिए बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में प्रतिनियुक्त एक बीसी मनीष कुमार पर लापरवाही बरतने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मनीष विकास परियोजना कार्यालय, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में पदस्थापित थे।
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने बीडीओ, कुशेश्वरस्थान पूर्वी को उक्त बीसी के विरुद्ध आपदा अधिनियम के तहत थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी को फैलने से रोकने के लिए जिला में युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा हैं। कहा कि यह आपदा का समय हैं। इस अवसर पर सभी अधिकारी और कर्मी को सर्वश्रेष्ठ योगदान
करना हैं। इसमें थोड़ी भी लापरवाही बड़ी घातक सिद्ध हो सकती हैं। कहा कि कोविड आपदा के समय किसी के भी लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जा सकता हैं। इसलिए कठोर कार्रवाई अपरिहार्य हो गया हैं।

