
डाक विभाग द्वारा शिविर लगाकर अप्रवासी मजदूरों का व्यापक स्तर पर खोला जाएगा खाता।
दरभंगा: लॉकडाउन के लगातार बढ़ने एवं गरीबों, जरूरतमंदों, दिव्यांग, महिलाओं की पुर्ननिष्ठा के साथ सेवा देने के लिए डाक विभाग दरभंगा प्रमंडल दरभंगा 19 मई मंगलवार को व्यापक स्तर पर पूरे जिले में एईपीएस महा लॉगिन डे मनाया जाएगा। लोगों को यह सुविधा सभी डाकघरों मेें दी जाएगी। इसको लेकर डाक विभाग के डाक अधीक्षक ने दरभंगा प्रमंडल ने सभी डाक निरीक्षकों, डाकपालों, डाकियों, ग्रामीण डाक सेवकों एवं प्रमंडल की पूरी टीम के साथ लगातार सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए बैठक की। इसका मुख्य उद्देश्य था एईपीएस को लोगों के घर-घर तक पहुंचाना है। साथ ही डीडीसी डॉक्टर काली प्रसाद महतो के साथ एक अलग से बैठक हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि डाक विभाग की ओर से विशेष शिविर लगाकर अप्रवासी मजदूरों का खाता व्यापक स्तर पर 20 मई से खोला जाएगा। इस अवसर पर डीडीसी को माई स्टांप भेंट किया गया।
डाक अधीक्षक उमेश चंद्र प्रसाद ने कहा कि आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एइपीएस) डाक विभाग के पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा माइक्रो एटीएम के माध्यम से ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं देने के लिए एक अच्छा मंच है। इसमें ग्राहकों को नकद जमा, निकासी, एक बैंक से दूसरे बैंक खाते में पैसों का स्थानांतरण, बैलेंस पूछताछ और डीबीटी के माध्यम से विभिन्न सरकारी सुविधा के संवितरण के साथ मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए केवल आधार नंबर और फिंगर प्रिंट नामांकन की आवश्यकता होती है। इसके तहत 10 हजार रुपए तक की निकासी निः शुल्क मिनटों में भुगतान की जाती है।
इसके द्वारा गैस सब्सिडी, किसान गरीब कल्याण योजना,
किसान सम्मान योजना, वृद्धावस्था पेंशन, मनरेगा इत्यादि का भुगतान किया जाता हैं।

