
महालॉगिन डे पर 28 स्थानों पर शिविर लगाकर 15 हजार लोगों को किया गया डीबीटी से भुगतान।
दरभंगा: मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार परिमण्डल पटना के निर्देश पर दरभंगा प्रमंडल में एईपीएस महा लॉगिन-डे का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस आयोजन में दरभंगा प्रमंडल की ओर से 28 जगहों पर शिविर लगाया गया। सामाजिक दूरी का मानक, सेनेटाइजर का प्रयोग एवं मास्क के साथ किया गया। कई मायनों में महा लॉगइन डे पर एक दिन में 15 हजार लोगों को करीब 125 करोड़ रुपयों का डीबीटी से भुगतान किया गया। डाक अधीक्षक उमेश चंद्र प्रसाद ने कहा कि एईपीएस के माध्यम से डीबीटी का भुगतान डाकघर की नई पहचान बनाने में सफल साबित हुई है। साथ ही गांव के गरीब लोगों के दरवाजे-दरवाजे तक की बैंकिंग सेवा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से इस कोरोना काल में भी सफलता से दिया जा रहा हैं। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 एवं लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति में इससे न केवल आम जनता लाभान्वित होए हैं बल्कि गरीबों, जरूरतमंदों, महिलाओं, दिव्यांगाें आदि को बहुत सहायता मिली है।
इस अभियान को सफल बनाने में मनोज कुमार, सौरभ सुमन, राजीव कुमार झा, राजू कुमार झा, आनंद शंकर, संगीत कुमार झा, विनोद कुमार, रंजीत कुमार, वंदना कुमारी, सोनी कुमारी, विद्यानंद सरस्वती, वसिमुल हक,
यामिनी शेखर, रीता कुमारी , मदन प्रसाद, हीरामन पासवान, किशोर कुमार चौधरी, जितेंद्र उपाध्याय, मोती लाल महतो, अनिल झा, गौतम कुमार एवं चंदन कुमार आदि मौजूद थे।

