
पुलिस लाइन के जर्जर भवन को देख अचंभित हुए आईजी, पुराने वाहनों का भी किया निरीक्षण।
दरभंगा: मिथिला क्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार ने मंगलवार को लहेरियासराय स्थित पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। जर्जर भवनों की स्थिति को देखकर वे अचंभित हो गए। पुलिस लाइन के प्रवेश द्वार पर जर्जर भवन की स्थिति को देखते हुए उन्होंने जानकारी ली। उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि जीर्णोद्धार का एस्टीमेट विभाग को भेजा गया है। पुलिस लाइन स्थित भवन नहीं रहने के कारण कई कार्यालय के प्रभावित होने और खासकर पुलिसकर्मियों को कई तरह की परेशानी की बात कही गई। आईजी ने एसएसपी बाबूराम को सभी जर्जर भवनों का सूची बनाकर जुगनू द्वार के लिए एक प्रस्ताव भेजने को कहा है। पूरे परिसर का नजरी नक्शा भी उपलब्ध कराने को कहा गया है। वही 30 पुराने वाहनों का अवलोकन किया। आईजी ने एमभीआई से सभी वाहनों को चेक कराने और एनओसी के साथ मूल्य निर्धारण कराने का निर्देश दिया। वहीं नये वाहन की उपलब्धता कराने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजने की बात कही।
आईजी ने बताया कि दरभंगा सहित समस्तीपुर मधुबनी एसपी से भी प्रस्ताव मांगा गया है। पुराने वाहनों के साथ
जर्जर भवनों की सूची समर्पित करने को कहा गया है। मौके पर लाइन डीएसपी जैन ठाकुर, सार्जेंट पंकज कुमार झा आदि अधिकारी मौजूद थे।

