
ज्योति से मिलने पहुँचे चाइल्डलाइन कार्यकर्ता एवं सीडीपीओ, स्वास्थ्य सुविधाओं का जाना हाल।
दरभंगा: हरियाणा के गुरुग्राम से अपने पिता मोहन पासवान को घर तक साइकिल से लानेवाली बच्ची ज्योति कुमारी से हाल चाल जानने गुरुवार को चाइल्डलाइन सिंहवाड़ा के प्रखंड समन्वयक मनोहर कुमार झा एवं सीडीपीओ प्रीति कुमारी, लेडीज सुपरवाइजर रंजीता गोयल आदि पहुँचे। बच्ची ने बताया कि उसे अबतक कोई स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त नहीं हुई है।लगातार आठ दिनों तक साइकिल चलाने की वजह से बच्ची को काफी थकान एवं कमजोरी महसूस हो रही है। साथ ही घावों की भी शिकायत की है। बच्ची ने बताया कि उसके पास शौचालय भी नहीं है। स्वच्छता मिशन के तहत मिलने वाली सरकारी सुविधा भी नहीं मिल पाई है।बच्ची ने आगे पढ़ाई जारी रखने की इच्छा व्यक्त की परन्तु गरीबी के कारण नहीं पढ़ पा रही है।इसपर चाइल्डलाइन के प्रखंड समन्वयक ने उसे प्रोत्साहित करने एवं सारी सुविधा मुहैया कराने की बात कही। बच्ची दो साल पूर्व रा.म.वि.सिरहुल्ली से आठवीं कक्षा में गरीबी के कारण पढ़ाई छोड़ दी थी। अतः लौकडाउन के बाद पुनः उसे आठवीं कक्षा में नामांकन कराकर पढ़ाई जारी करने की सारी सुविधा बहाल कराने में चाइल्डलाइन द्वारा पूर्णतः सहयोग करेगी।
चाइल्डलाइन के प्रखण्ड समन्वयक मनोहर झा ने बताया
कि स्वास्थ्य सुविधा बहाल कराने हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहवाड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.प्रेम चन्द्र से उन्होंने बात की। परंतु किसी तरह की सुविधा देने की बात पूछने पर फोन काट दिया गया।

