
पेंटिंग के दौरान सीढ़ी से गिरकर मजदूर की मौत।
दरभंगा: जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बासोपट्टी बैक कॉलनी में गुरुवार को काम करने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। वह तीन मंजिल के एक इंजीनियर के मकान में पेंटिंग का काम कर रहा था। वह केवटी थाना क्षेत्र का रहने वाला राम लेखावन राय का पुत्र वकील कुमार राय बताया जाता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वकील विनोद राय के मकान में पिछले कई दिनों से पेंटिंग का काम कर रहा था। इसके लिए सीढ़ी बनी हुई थी। जिस सीढ़ी पर चढ़कर वह पेंट कर रहा था, पेंटिंग के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया
और वह जमीन पर गिर गया। उसके तुरंत बाद उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना बहादुरपुर थाना को दी। इसके बाद एएसआई प्रमोद राम को घटनास्थल पर भेजकर मामले की छानबीन करवायी गयी। इसमें पाया गया कि पेंटिंग के दौरान मजदूर की मौत हुई है।

