
पति की लंबी आयु केलिए लॉकडाउन में भी सुहागिनों ने पूरी निष्ठा से की वट सावित्री की पूजा।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को रखा जाता है। इसी के तहत शुक्रवार को सुहागिनो ने पूरे विधि विधान के साथ इस पर्व को मनाया। धार्मिक मान्यता अनुसार जो व्रती सच्चे मन से इस व्रत को करती हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ उनके पति को लंबी आयु प्राप्त होती है।
पूजन के लिए बांस का पंखा, बरगद पेड़, लाल धागा, कलश, मिट्टी का दीपक, मौसमी फल, पूजा के लिए लाल कपड़े, सिंदूर-कुमकुम और रोली, चढ़ावे के लिए पकवान, अक्षत, हल्दी, सोलह श्रृंगार व पीतल का पात्र जल अभिषेक के लिए आदि की जरूरत पड़ती है।
व्रती महिलाओं ने बताया कि आज के दिन ही सावित्री ने
अपने दृढ़ संकल्प और श्रद्धा से यमराज द्वारा अपने मृत पति सत्यवान के प्राण वापस पाए थे। महिलाएं भी इसी संकल्प के साथ अपने पति की आयु और प्राण रक्षा के लिए व्रत रखकर पूरे विधि विधान से पूजा करती हैं।

