
दस नये मरीजों के साथ दरभंगा में कोरोना पॉजिटिवों संख्या अर्धशतक से एक कदम दूर।
दरभंगा: प्रवासी मजदूरों के लौटने के बाद जिले में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को कोरोना के 10 नए मरीज सामने आए। सभी को किरतपुर के क्वारन्टाइन सेंटर से इलाज के लिए डीएमसीएच के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है।
दो दिनों में कोरोना के 19 मरीजों के सामने आने से लोगों के बीच हड़कंप है। बुधवार को 10 मरीजों के मिलने से जिले का कोरोना ग्राफ 49 तक पहुंच गया। इनमें से आठ मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। डीएमसीएच में 41 मरीजों का इलाज चल रहा है। किरतपुर से दो एम्बुलेंस में मरीजों को डीएमसीएच भेजा गया। शाम को करीब पांच बजे वे डीएमसीएच पहुंचे।
बताया जाता है कि इनमें से छह लोग मुम्बई के अंधेरी से हाल में लौटे थे। वहीं चार अन्य मरीज क्रमश:
फारबिसगंज, अहमदाबाद, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से लौटे थे। देश के कई कोरोना हॉट स्पॉट इलाकों से सैकड़ों की संख्या में प्रवासी मजदूरों का घर लौटना जारी है। इसे देखते हुए जिले के कोरोना ग्राफ में लगातार वृद्धि होने की आशंका जताई जा रही है।

