
मुकद्दस रमजान के पूरे रोजे ऱखने के बाद रोजेदारों को मिला ईद का तोहफा तो बढ़ गयी चेहरों की रौनक।
देखिये वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: लॉकडाउन के बीच मुकद्दस रमजान के पूरे रोजे रखने के बाद रोजेदारों को ईद का तोहफा मिला तो चेहरों की रौनक बढ़ गयी। बंदिशों के बीच मुस्लिमों ने घरों में ईद की नमाज अदा की और जश्न मनाया। वाट्सएप और फेसबुक पर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देकर खुशी का इजहार किया। नमाज अदा करने के बाद देश की खुशहाली और कोरोना से निजात की दुआ मांगी। नमाज के वक्त सड़कों पर लॉकडाउन की सख्ती नजर आई।
कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर ईद का जश्न घरो में मनाने की अपील की गई थी। संक्रमण फैलने की आशंका के चलते ईदगाहों व मस्जिदों में जमात के साथ ईद की नमाज अदा करने को मना किया गया था।
ईद की तैयारियां चांद रात से ही शुरू हो गई थी। किराना की दुकानों पर सेवइयां व अन्य सामान खरीदने के लिए रविवार को लोगों का तांता लगा रहा। रात को ही घरों साफ सफाई के साथ सजावट होने लगी। सुबह हुई तो
लोग नमाज की तैयारियों में जुट गए। कुर्ता-पजामा पहन और सिर पर टोली लगाने के बाद नमाज अदा की गई। इस दौरान लोगों को ईदगाह न जाने का अफसोस भी रहा।

