Home Featured सुबह में 2 के बाद शाम में 4 और कोरोना के मामले आये सामने, दरभंगा में 55 हुई पॉजिटिवों की संख्या।
Featured - मुख्य - May 25, 2020

सुबह में 2 के बाद शाम में 4 और कोरोना के मामले आये सामने, दरभंगा में 55 हुई पॉजिटिवों की संख्या।

दरभंगा: दरभंगा जिला में सोमवार की शाम कोरोना के 4 और मरीज मिले हैं। वहीं आज सुबह में भी 2 कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी। इनलोगो को डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया हैं, जहां इनकी समुचित चिकित्सा होगी. इस प्रकार जिला में कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हो गयी है।
इसमें से कुल 16 मरीज कोरोना संक्रमण से रिकवर / स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह जिला में कोरोना एक्टिव मरीज 39 रह गये हैं। सभी कोरोना मरीजों की चिकित्सा की जा रहीं हैं।
उपरोक्त जानकारी की पुष्टि जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से की गयी है।

Share