Home Featured ओमेगा में आईआईटी एवं मेडिकल के फाउंडेशन और टारगेट कोर्स केलिए नए बैच में नामांकन प्रारंभ।
Featured - मुख्य - May 25, 2020

ओमेगा में आईआईटी एवं मेडिकल के फाउंडेशन और टारगेट कोर्स केलिए नए बैच में नामांकन प्रारंभ।

दरभंगा: देशव्यापी लॉक डाउन के चौथे चरण को देखते हुए दरभंगा शहर के मिर्जापुर अवस्थित ओमेगा स्टडी सेंटर ने 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए आईआईटी-जेईई एवं मेडिकल फाउंडेशन के लिए एक और नया बैच 30 मई से सीबीएसई और बिहार बोर्ड के लिए अलग – अलग प्रारंभ कर रहा है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्थान के एमडी सुमित कुमार चौबे बताया कि लॉक डॉउन में भी पिछले 2 महीनों से डिजिटल प्रोग्राम के तहत संस्थान निरंतर क्लास का संचालन कर रही है और बच्चे भी खूब चाव से पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया ओमेगा स्टडी सेंटर उत्तर बिहार में सबसे बड़े एवं अनुभवी शिक्षकों की टीम के साथ काम कर रही है जिनमें बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की अद्भुत शैक्षणिक कौशल है जिसके कारण संस्थान लगातार मिथिलांचल ही नहीं पूरे उत्तर बिहार में सबसे ज्यादा रिजल्ट देने वाले संस्थान के रूप में पिछले कुछ वर्षों में उभरकर सामने आया है।
वही संस्थान ने सीबीएसई बोर्ड एवं बिहार बोर्ड के बच्चों के लिए अलग अलग टीम के साथ अलग-अलग बैच में ऑनलाइन क्लास एवं डाउट क्लास की व्यवस्था की है जिससे आईआईटी- जेईई या मेडिकल की तैयारी के साथ बोर्ड की तैयारी में भी भाषा बाधा न बने। 10वीं से 11वीं में जा रहे बच्चों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। संस्थान मेडिकल (NEET) की तैयारी को ध्यान में रखते हुए 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए 5 जून से टारगेट बैच प्रारंभ कर रही है जिसमें संस्थान के अत्यधिक अनुभवी शिक्षक गण शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन करेंगे टारगेट बैच में विशेष रुप से स्टडी मैटेरियल के साथ-साथ रेगुलर टेस्ट सीरीज और डाउट सेशन होगा I
ओमेगा स्टडी सेंटर के डायरेक्टर सुमन कुमार ठाकुर ने बताया कि ओमेगा की पूरी टीम इस लॉक डॉउन में भी बच्चों के साथ जैसे क्लास रुम में रूबरू होते थे वैसे ही ऑनलाइन क्लास के माध्यम से भी बच्चे अपने शिक्षकों से खूब अच्छी तरह से पढ़ रहे हैं, हम सिर्फ दावा नहीं करते हैं हम रिजल्ट पर भरोसा करते हैं अभी हमारे टीम के शिक्षकगण एवं मैनेजमेंट के लोग रोज बच्चों को पढ़ाई संबंधित मटेरियल और अभ्यास पेपर भी उपलब्ध कराते हैं। छात्र को अपने 24 घंटे के स्वाध्याय में जो भी परेशानी और दिक्कत होती है, वह बेझिझक ऑनलाइन डाउट क्लास के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके लिए हम लोगों ने प्रत्येक बैच के लिए अलग अलग डाउट सॉल्विंग ग्रुप बनाकर भी रखा है जिससे बच्चे को आसानी से उनके सवालों का जवाब मिल जाता है। हमारे ऑनलाइन क्लास के बाद रेगुलर ऑनलाइन असाइनमेंट टेस्ट होता है। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने बताया कि हमारे संस्थान के ऑनलाइन क्लासेस कई वजहों से अन्य संस्थानों से बेहतर हैं जैसे- हम लोग बच्चों के साथ टू वे इंटरेक्शन लाइव क्लास, रेगुलर एक्स्ट्रा एवं डाउट क्लास, ऑनलाइन बेस्ट मैटेरियल, रेगुलर टेस्ट के साथ-साथ लगातार प्रत्येक बैच में मेंटर्स की मॉनिटरिंग होती है एवं इन सारे गतिविधियों का रिपोर्ट अभिभावकों को दिया जाता है l श्री चौबे ने बताया लॉक डाउन को देखते हुए इन सारे बैचेज में डायरेक्ट एडमिशन मात्र बुकिंग अमाउंट लेकर किया जा रहा है। इच्छुक अभिभावक एवं छात्र छात्राएं मोबाइल नंबर 8210300612, 9931053355 पर संपर्क कर सकते हैं तथा संस्थान ईद की शुभकामना के साथ ही तमाम बच्चों को सलाह देती है कि आप घर पर सुरक्षित रह कर अपने अध्ययन को निरंतर जारी रखें।

Share