Home Featured रात्रि में हुई 9 और पॉजिटिव रिपोर्ट की पुष्टि, दरभंगा में 64 पर पहुंचा कोरोना का आंकड़ा।
Featured - मुख्य - May 25, 2020

रात्रि में हुई 9 और पॉजिटिव रिपोर्ट की पुष्टि, दरभंगा में 64 पर पहुंचा कोरोना का आंकड़ा।

दरभंगा: जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी द्वारा देर रात जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दरभंगा जिला में सोमवार को कुल मिलाकर कोरोना के 15 नए मरीज मिले हैं। इसमें सुबह में 2, संध्या में 4 एवं अभि रात्रि में 9 मरीज शामिल हैं। इस प्रकार दरभंगा जिला में कुल कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हो गयी हैं।
जिला प्रशासन एवं अस्पताल प्रशासन द्वारा आज मिले सभी कोरोना पॉज़िटिव मरीजों को डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। संध्या तक मिले मरीज आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किये जा चुके थे।बताया गया है कि रात्रि में मिले 9 मरीजों में 8 कुशेश्वरस्थान एवं 1 सदर प्रखंड से है।

Share