Home Featured ज्योति के संघर्ष गाथा को शुरू से एक एक मूवमेंट के साथ कवर किया पत्रकार विजय श्रीवास्तव ने।
Featured - मुख्य - May 26, 2020

ज्योति के संघर्ष गाथा को शुरू से एक एक मूवमेंट के साथ कवर किया पत्रकार विजय श्रीवास्तव ने।

दरभंगा: अपने संघर्ष और जज्बे की बदौलत आज देश दुनिया मे चर्चित हो चुकी मिथिला की बेटी ज्योति की कहानी से हर कोई वाकिफ है। कहा जाता है कि हीरे की चमक को पारखी नजर पहचान लेती है। इस मामले में भी ज्योति की संघर्ष गाथा को दुनिया के सामने लाने में तो कई मीडिया कर्मियों ने भूमिका निभायी। परंतु सबसे अहम भूमिका निभायी है ईटीवी भारत के पत्रकार विजय श्रीवास्तव ने।
पत्रकार विजय श्रीवास्तव ने अपने पोर्टल पर प्रकशित खबर के माध्यम से बताया है कि आज ज्योति और उसके परिवार के लोग ईटीवी भारत की मुहिम का दिल से आभार व्यक्त कर रहे हैं। ईटीवी भारत ज्योति से जुड़ी हर एक खबर को लगातार प्रकाशित कर रहे हैं। जब ज्योति पिता के साथ अपने गांव पहुंची थी। उसी दिन जब ईटीवी संवाददाता को पता चला कि एक 13 साल की लड़की ने इतना साहस भरा काम किया है। वो तुरंत उससे मिलने सिरुहुल्ली गांव के उस स्कूल पर जा पहुंचे, जहां ज्योति को क्वॉरेंटाइन होना था। इत्तेफाक कुछ यूं रहा कि ज्योति उन्हें रास्ते में ही मिल गई। साइकिल के पैडल पर ज्योति के पांव, पीछे बैठे उसके पिता और हाथ में बैग। ये तस्वीरें ईटीवी भारत के कैमरे में कैद हो गई।
ईटीवी भारत ने बहादुर बेटी ज्योति कुमारी, उसके पिता मोहन पासवान, मां फूलो देवी, उसकी बड़ी दीदी पिंकी, चाची सीमा देवी और चाचा मदन पासवान के साथ-साथ ग्रामीणों से बात की। सभी ने ईटीवी भारत को धन्यवाद दिया।
पत्रकार विजय श्रीवास्तव बताते हैं कि उन्होंने विभिन्न कैप्शन के साथ लगातार हर अपडेट को कवर किया और दिखाया।
यह स्टोरी अपने लंबे पत्रकारिता के कैरियर में विजय श्रीवास्तव केलिए कितना महत्व रखती है, इसका पता इसपर सोशल मीडिया में उनके व्यक्त उदगार से पता चलता है जिसमें उन्होंने लिखा है कि-
मेरे पत्रकारिता करिअर की सर्वश्रेष्ठ स्टोरी में से एक. इसमें मैंने क्या ख़ास किया, मुझे पता नहीं चलता है. इसका आकलन आप लोग करें. लेकिन मेरे संस्थान (पहले ई टीवी बिहार-झारखंड के 9 साल और अब ई टीवी भारत के करीब 2 साल) ने मेरे लिए जो किया वो लाखों-करोड़ों रुपये मिलने से ज़्यादा सकून, संतोष और हौसला देता है. ज्योति के जज्बे और ई टीवी भारत की मुहिम को मेरा सलाम. ई टीवी भारत के सभी श्रेष्ठ जन और सभी साथियों को मेरा प्रणाम.

ईटीवी भारत के सम्बंधित न्यूज लिंक को देखने केलिए यहां क्लिक करें👇

सबंधित न्यूज लिंक को देखने केलिए यहां क्लिक करें

 

Share