Home Featured दरभंगा में 68 हुई कोरोना मरीजो की संख्या, सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव किरतपुर में।
Featured - मुख्य - May 27, 2020

दरभंगा में 68 हुई कोरोना मरीजो की संख्या, सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव किरतपुर में।

दरभंगा: बुधवार को जिले में कोरोना के चार और मरीजों की कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आयी। ये सभी सदर प्रखंड के हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 68 पर पहुँच गयी है। इसमें सबसे अधिक अभीतक किरतपुर प्रखण्ड में आये गए हैं। किरतपुर में 13 मरीजो के अलावा अलीनगर में 1, बहादुरपुर में 11, बेनीपुर में 3, बिरौल में 7, गौरा बौराम में 3, हनुमान नगर में 1, कुशेश्वरस्थान में 11, सदर में 12, सती घाट में 3 एवं सिंघवारा में 1 मरीज पाए गए हैं। वहीं अबतक स्वस्थ मरीजों की संख्या 16 है। इसप्रकार वर्तमान में दरभंगा में एक्टिव मरीजों की संख्या 52 है।

Share