
डीएमसीएच में ट्रू नेट मशीन लगाने की जगह चयनित, कोरोना के जांच में आएगी तेजी।
दरभंगा: सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन देश के कोरोना हॉट स्पॉट से प्रवासी मजदूरों के घर लौटने से जिले में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना के मरीजों की पहचान के लिए जगह-जगह से रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं।
कई जिलों से काफी संख्या में जांच के लिए सैंपल भेजे जाने के कारण दरभंगा मेडिकल कॉलेज के मॉइक्रोबायोलॉजी विभाग पर काम का बोझ काफी बढ़ गया था। सैंपल की संख्या काफी अधिक रहने की वजह से रिपोर्ट जारी करने में देर होती है।
जांच की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार ने डीएमसी में ट्रू नेट मशीन लगाने का निर्देश दिया है। सरकार के निर्देश पर दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एचएन झा ने प्रशासनिक भवन के पहले तल्ले पर ट्रू नेट लगाने के लिए कमरे का चयन कर लिया है। इसकी सूचना सरकार को दे दी गई है। कमरे को बायो सेफ्टी कैबिनेट, हाई स्पीड एग्जॉस्ट फैन सहित अन्य उपकरण स्थापित करने को
सरकार को पत्र लिखा जा रहा है। ट्रू नेट मशीन लगने के बाद कोरोना जांच की संख्या में इजाफा हो सकेगा। प्राचार्य ने इसकी पुष्टि की है

