Home Featured दरभंगा में दस और कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, अबतक 68 में से 26 हो चुके रिकवर।
Featured - मुख्य - May 28, 2020

दरभंगा में दस और कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, अबतक 68 में से 26 हो चुके रिकवर।

दरभंगा: डीएमसीएच में इलाज के बाद 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज गुरुवार को ठीक होकर घर लाैट गए। कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों में लगातार सुधार हो रहा है। पॉजिटिव मरीज निगेटिव होकर अपने घर जा रहे हैं।

डॉ0 कुमार ने बताया कि इससे पहले 16 और कोरोना पॉजिटिव मरीजाें काे घर भेजा जा चुका है। अभी अस्पताल में कोरोना के 42 मरीजों को इलाज चल रहा है। वहीं जिले में अभी तक कुल 68 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। बुधवार को अल्लपट्टी के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई दो महिला और दो बच्चाें का सैंपल लिया गया है। इनकी जांच रिपाेर्ट का इंतजार है।

Share