
दरभंगा-सकरी रेलखंड पर ट्रेन से कट कर अज्ञात युवक की मौत।
दरभंगा: दरभंगा सकड़ी रेलवे खंड पर गुरुवार को ककरघट्टी भवानीपुर के निकट रेलवे ट्रैक पर एक 20-25 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश बरामद मिली है। युवक गोरे रंग का है। उसकी लंबाई लगभग साढे 5 फीट बताई जा रही है। अज्ञात युवक काले रंग का पायजामा एवं चेक दार टी-शर्ट पहने हुए हैं। शव के पास से प्लास्टिक का चप्पल भी बरामद हुआ है।
जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि किसी अज्ञात ट्रेन से धक्का लगने के कारण उसकी मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए
डीएमसीएच भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मौत के कारण और मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।

