
नदी में उपलाती मिली घर से गायब इंटर के छात्र की लाश।
दरभंगा: थाना क्षेत्र के कमला-जीवछ नदी के कहुआ घाट के समीप गुरुवार की अहले सुबह उपलाती लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोगो की भीड़ लग गई। इसी बीच मृतक के साइकिल व कपड़ा से परिजनों की ओर से लाश की पहचान की गई।
लाश की पहचान बेलवाड़ा गांव के मनोज चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार चौधरी के रूप में की गई है। मृतक जेके कॉलेज बिरौल के इंटरमीडिएट का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर लाश को अपने कब्जा में लेकर पोसटमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक के रोते-बिलखते परिजन ने बताया कि दो दिन पूर्व मृतक मंगलवार को चार बजे शाम में साइकिल से समोसा लाने के लिए निशिहरा चौक पर गया था। इसके बाद वापस नहीं आने पर खोज शुरू की गई। इसबीच लापता होने के एक दिन बीत जाने के बाद पंचायत के सरपंच एवं मुखिया को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मोबाइल पर सरपंच हीरा कुंवर की ओर से एसडीपीओ एवं घनश्यामपुर थानाध्यक्ष को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। इधर घटना स्थल पर पहुंचे बिरौल थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने बताया कि लाश विक्षिप्त हो जाने के कारण प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के स्पष्ट होगा कि हत्या है या आत्महत्या।
वही परिजन की ओर से भी किसी के विरुद्ध आवेदन नही दिए जाने के कारण पुलिस तत्काल यूडी केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर प्रशिक्षु दरोगा
नीतिका सागर,मनीष कुमार एवं कल्पना कुमारी की जांच टीम गांव में भ्रमण कर मृत्यु के कारणों का पता लगाने में जुटे हुए है।

