
दुर्घटना में अनाथ हुए बालक की मदद मे आगे आया ब्राह्मण फेडरेशन, पहुंचायी जा रही है आर्थिक मदद।
दरभंगा: ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन मकरमपुर निवासी सात वर्षीय बालक के सहयोग में आगे आया है। गत बुधवार की सुबह फेडरेशन के जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रभाकर झा एवं जिला महामंत्री राजीव झा ने पहुँच कर स्थिति की जानकारी ली और आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। उनके निजी स्तर पर संपर्क करके प्रयास से कुछ लोगो के सहयोग से आर्थिक सहयोग की मुहिम शुरू की। इसके फलस्वरूप बुधवार की शाम जिला परिषद उपाध्यक्ष पति आलोक झा टिंकू के द्वारा तत्काल दस हजार की आर्थिक मदद फेडरेशन के माध्यम से दी गयी। गुरुवार की सुबह पुनः दोनो व्यक्ति ने पहुँच कर उक्त राशि को परिजन के हवाले किया। साथ ही कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा खाते के माध्यम से सहयोग की पेशकश शुरू हुई।
फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने कहा कि बच्चे की हर सम्भव मदद की जाएगी। जल्द वे खुद भी जाएंगे और परिजनों से मिलकर अन्य आवश्यकताओं की भी जानकारी लेंगे और उसे भरसक पूरा करने का प्रयास करेंगे ताकि बच्चे का भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने।आह्वान किया है कि सभी सक्षम लोग निस्वार्थ भावना से बालक की मदद करें।
बताते चलें कि बेनीपुर प्रखंड के बहेड़ा थाना क्षेत्र के मकरमपुर निवासी अशोक चौधरी व उनकी पत्नी की दरभंगा लौटते समय गत 16 मई को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। जबकि उनका सात वर्ष का बेटा कृष्णा सुरक्षित बच गया था।
बच्चे के सर से मा बाप का साया उठ जाने के बाद फिलहाल उनके बड़े चाचा पंकज चौधरी ही सहारा हैं। दादा 70 वर्षीय रमेश चौधरी की आँख भर आती है जब कोई बच्चे से मिलने जाता है तो। वहीं कई लोग मिले और आश्वासन दिए। पर किसी ने कुछ खास मदद नही की थी। ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन ने हरसभंव मदद का भरोसा जताया है और आर्थिक सहायता की मुहिम भी शुरू की गयी है।

