Home Featured हायाघाट में ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत।
Featured - मुख्य - May 29, 2020

हायाघाट में ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत।

दरभंगा: जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के संझौती गांव में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
हायाघाट थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि रसलपुर गांव निवासी चंदन पंडित (37 वर्ष) आज सुबह अपने मालिक का ट्रैक्टर लेकर काम करने जा रहा था तभी संझौती गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक वाहन के नीचे दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

Share