Home Featured पिस्टल के साथ धराया बाइक सवार।
Featured - मुख्य - May 29, 2020

पिस्टल के साथ धराया बाइक सवार।

दरभंगा: जमालपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को जमालपुर गांव में छापेमारी कर बाइक सवार एक बदमाश को पिस्टल के साथ दबोच लिया। हालांकि, दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपित सुधीर यादव जमालपुर निवासी दुखी यादव का पुत्र है। जबकि, फरार बदमाश इसी गांव का रामभरोस सहनी है। बताया जाता है कि हथियार के साथ बाइक सवार दो बदमाश किसी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए घुम रहे हैं, इसकी जानकारी पुलिस को मिली। इसके बाद थानाध्यक्ष तारिक अनवर अंसारी दल-बल के साथ घेराबंदी की। इस दौरान अपाचे बाइक पर सवार दोनों बदमाश पहुंचे। इसी बीच सामने पुलिस को देख बाइक चला रहे रामभरोस सहनी अपाचे को पटक पर फरार हो गया। जबकि, बाइक के पीछे बैठे सुधीर को पुलिस ने खदेड़ कर दबोच लिया। तलाशी दौरान उसके पास से नाइन एमएम की एक पिस्टल बरामद की गई। पूछताछ दौरान उसने अपने साथी का नाम और पता बताया।

उसने कहा कि अपाचे बाइक भी उसके साथी का है। साथ ही यह भी बताया कि रामभरोस वर्ष 2019 में शराब कारोबार मामले में जेल जा चुका है। सुधीर की बात माने तो रामभरोस ने सिर्फ उसे पिस्टल लेकर साथ चलने को कहा था। वह कहां घटना को अंजाम देता इसकी जानकारी सुधीर को नहीं दी थी। अब पुलिस रामभरोस को पकड़ने के लिए छापेमारी करने में जुटी है।

Share