Home Featured दरभंगा: कोरोना के 5 नए मामलों के साथ 92 पहुँची कोरोना पॉजिटिवों की संख्या।
Featured - मुख्य - May 30, 2020

दरभंगा: कोरोना के 5 नए मामलों के साथ 92 पहुँची कोरोना पॉजिटिवों की संख्या।

दरभंगा: जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के पांच नए मामले सामने आए है। डीएम त्यागराजन एसएम ने इसकी पुष्टि की है।
बताया कि नए पांच मामलों में से दो मरीज पहले से डीएमसीएच में भर्ती है, जिनका इलाज डीएमसीएच में ही चल रहा है। इनकी जांच कराई गई थी, जिसमें ये पॉजिटिव पाए गए है। इस तरह अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 92 पहुंच गई है। बता दें कि जिले में बाहर राज्यों से लगातार प्रवासियों का आगमन हो रहा है। प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीजों की संख्या में बढ़ाेत्तरी हो रही है। राहत की बात कि मरीज ठीक भी तेजी से हो रहे हैं। जिले में अबतक 48 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इसप्रकार वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 44 है।

Share