Home Featured रविवार को दरभंगा में नही सामने आया कोरोना का एक भी पॉजिटिव केस, जिला प्रशासन ने की पुष्टि।
Featured - मुख्य - May 31, 2020

रविवार को दरभंगा में नही सामने आया कोरोना का एक भी पॉजिटिव केस, जिला प्रशासन ने की पुष्टि।

दरभंगा: लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रविवार का दिन दरभंगावासियों केलिए राहत भरा दिन रहा। जिला प्रशासन द्वारा देर शाम जारी अपडेट में इसबात की पुष्टि की गयी।
दरअसल सोशल मीडिया में रविवार को भी एक-दो मरीज पॉजिटिव पाये जाने की सूचना वायरल हो रही थी। इसको लेकर रात करीब 9 बजे जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा मीडिया को जानकारी दी गयी कि आज कोरोना का कोई भी पॉजिटिव केस सामने नही आया है। उन्होंने बताया कि अबतक प्राप्त जानकारी और सिविल सर्जन द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार दरभंगा में आज किसी कोरोना पॉजिटिव के पाये जाने की कोई सूचना नही है।

Share