
मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा लॉकडाउन के पांचवें चरण को लेकर जिला प्रशासन को दिया निर्देश।
दरभंगा: बिहार सरकार के मुख्य सचिव बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के डीएम-एसपी एवम अन्य संबंधित विभागों के सचिवों के साथ बैठक कर केंद्रीय गृह मंत्रालय के लॉक डाउन पांचवे चरण के संदर्भ में जारी आदेशों एवं निर्देशों को राज्य में भी यथावत लागू करने का निर्देश दिया गया है।
मुख्य सचिव द्वारा राज्य में व्यापक जागरूकता एवम सजगता हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा है कि सभी जिलों में लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग कराना सुनिश्चित किया जाय। जिलों में अभियान चलाकर सभी लोंगो को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाये। किसी भी दुकान में एक साथ 5 से ज्यादा आदमी खड़ा ना रहे।
उन्होंने निर्देश दिया कि परिवहन व्यव्यस्था को पूर्व की तरह चालू रखा जाना है। किसी भी गाड़ी में सीट की क्षमता से ज्यादा लोग नही बैठे, इसे भी सुनिश्चित करना है। गाड़ियों में यात्रियों की संख्या नियंत्रित करने हेतु सभी बस स्टैंडों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्त किये जाएंगे।
विवाह समारोह में अधिकतम 50 व्यक्ति तथा अंत्येष्ठि में अधिकतम 20 व्यक्ति भाग ले सकते हैं।
मुख्य सचिव ने कहा है कि अनलॉक प्रथम फेज़ में रात 9
बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा, इसे हर हाल में सुनिश्चित कराया जाय।
मुख्य सचिव द्वारा जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों में आइसोलेशन केन्द्र की संख्या एवम क्षमता बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है।

