Home Featured अनाज से वंचित गरीबों केलिए मेयर ने मंत्री को लिखा पत्र।
Featured - मुख्य - May 31, 2020

अनाज से वंचित गरीबों केलिए मेयर ने मंत्री को लिखा पत्र।

दरभंगा: महापौर बैजन्ती खेड़िया ने नगर निगम क्षेत्र में गरीबो को अनाज मिलने को लेकर मदन सहनी मंत्री खाद्य एवं आपूर्ति विभाग बिहार सरकार को पत्र लिख कर अंत्योदय एवं पीएचएच कार्डधारी को राशन मुहैय्या कराने के संबंध में लिखा है। महापौर ने बताया कि मंत्री से फोन पर बात भी हुईं थी,उन्होंने आश्वासन दिया था कि अंत्योदय एवं पीएचएच कार्डधारी जिनका डाटा पाॅस मशीन में नहीं है, उन्हें भी राशन दिया जाएगा।

पत्र के मुताबिक अंत्योदय एवं पीएचएच कार्डधारी को गत माह रजिस्टर पर दर्ज कर राशन डीलर द्वारा दिया गया परंतु चालू माह में पाॅस मशीन में डाटा नहीं रहने के कारण राशन नहीं दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में इन गरीबों में काफी आक्रोश व्याप्त हो रहा है।
मेयर ने मंत्री से आग्रह किया कि अपने स्तर से इस विषय पर संज्ञान लेते हुए ऐसी व्यवस्था करायें जिससे इन गरीबों को राशन वर्तमान माह में भी मिले और आगे भी कोई कठिनाई न हो।

Share