
दरभंगा में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या ने किया शतक पार, अबतक 60 हो चुके स्वस्थ।
दरभंगा: सोमवार को जिले में 18 नये व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये सभी लोग पूर्व से ही क्वारंटाइन केन्द्रों में ठहरे हुए हैं। इन लोगो के सैंपल की जांच में कोरोना पोजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुआ है। इसकी पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने कहा है कि कोरोना पोजिटिव सभी मरीजों को डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर समुचित चिकित्सा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा है कि जिला में कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है। इसमें एक अच्छी बात यह भी है कि इस जिला में और 12 मरीज कोरोना को हराने में सफल हुए हैं और होम क्वारंटीन में भेजे गये हैं।
जिलाधिकारी ने कोरोना बीमारी से स्वस्थ हुए सभी व्यक्तियों एवं सभी चिकित्सकों तथा चिकित्सा कर्मियों को बधाई दिया है।
डीएमसीएच के आइसालेशन वार्ड के नोडल पदाधिकारी सह- डीपीजीआरओ आर.आर. प्रभाकर द्वारा बताया गया
है कि इस जिला में कोरोना बीमारी को हराकर स्वस्थ्य हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर अब 60 हो गई है। इसप्रकार वर्तमान में जिले में एक्टिव कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की संख्या 51 है।

