Home Featured अब तक 55326 प्रवासी कामगारों का कोविड पोर्टल पर निबंधन पूर्ण: डीएम।
Featured - मुख्य - June 3, 2020

अब तक 55326 प्रवासी कामगारों का कोविड पोर्टल पर निबंधन पूर्ण: डीएम।

दरभंगा: देशव्यापी लॉकडाउन से प्रभावित होकर देश के विभिन्न हिस्सों से जिला में वापस लौटे प्रवासी कामगारों के हुनर की पहचान करने के लिए डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। प्रवासी कामगारों के इस डाटा बेस को कोविड पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। अब तक 55326 प्रवासी कामगारों का कोविड पोर्टल पर निबंधन पूर्ण हो गया है।

यह बातें डीएम डॉ. त्यागराजन एस एम ने कहीं। कहा कि प्रखंड क्वारेंटाइन में ठहराये गये 49376 प्रवासी, पंचायत स्तरीय क्वारेंटाइन में 2659 एवं होम क्वारेंटाइन में भेजे गये 3291 कामगार है। निबंधित हुए जिला के मजदूरो में से 25951 ऐसे मजदूर हैं जो विभिन्न कंस्ट्रक्शन कार्य के कुशल कामगार है।

Share