
महापौर ने नारियल फोड़ कर किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ।
दरभंगा: महापौर बैजंती देवी खेड़िया ने वार्ड नंबर-24 और 25 में बुधवार को रामाशंकर के घर से सिराज मार्केट पीडब्ल्यूडी तक जाने वाले सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया। महापौर ने विभाग को शीघ्र की इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। जिससे बारिश के समय यहां के लोगों को परेशानी नहीं हो। इस सड़क के निर्माण मे लगभग 40 लाख रुपए की लागत आएगी।
महापौर ने यहां के लोगों से भी आग्रह किया कि सड़क बनाने में सहयोग दें। महापौर ने कहा कि शारीरिक दूरी का
पालन करते हुए इस सड़क को बनाएं और घर में रहें सुरक्षित रहें। मौके पर पार्षद डब्बू खान, पूर्व पार्षद शाहिद रब, पार्षद अजय जलान, सोहन यादव, शशि पटेल, वरुण महतो, रामशंकर साहनी, कमरे आलम आदि मौजूद थे।

