
सात सूत्री मांगों को लेकर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मनाया एकदिवसीय प्रतिवाद दिवस।
दरभंगा: अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर सात सूत्री मांगों के समर्थन में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कर्मचारी संघ कार्यालय में एकदिवसीय राष्ट्रीय प्रतिवाद दिवस मनाया गया। इस अवसर धरना दे रहे कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने सामाजिक दूरी के सिद्धांत का पालन करते हुए धरना देते हुए अपनी आवाज को बुलंद किया।
वही कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने कहा कि कोरोना के सभी प्रकार के कार्यों में प्रतिनियुक्त सरकारी सेवक तथा कर्मचारी पदाधिकारी शिक्षक दैनिक मजदूर रसोईया को 50 लाख रुपए बीमा योजना से अक्षय अक्षादित करने पेंशनर एवं कर्मचारियों के महंगाई भत्ता भुगतान पर लगाई गई रोक वापस लेने, कोविड-19 के आड़ में श्रमिक कानून में किए जा रहे हैं बदलाव पर रोक लगाने, 8 घंटे के बदले 12 घंटे का कार्य लेने संबंधित आदेश की वापसी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम तथा
कोयला उद्योग रक्षा मंत्रालय के अधीन आयुष कारखाना के हिस्से को बेचने की कार्रवाई, ठीका, संविदा, मानदेय पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमितीकरण, नई पेंशन योजना को वापस लेने आदि सवालों पर संघर्ष तेज करना होगा।
इस अवसर पर साथी तारा कांत पाठक, अरविंद कुमार राय, अवधेश कुमार झा, छतरी यादव, शंभू नाथ झा, राहुल पासवान, अरुण कुमार झा, अश्वनी कुमार झा, बेचन राम आदि कर्मचारी नेता ने संबोधित किया।

