Home Featured जिले में 84,408 युनिट आवास निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य: डीएम।
Featured - मुख्य - June 4, 2020

जिले में 84,408 युनिट आवास निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य: डीएम।

दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने बताया है कि जिले में जल-जीवन-हरियाली अभियान और मनरेगा योजना के तहत नए जल श्रोतों का निर्माण, आहर, पाइन, पोखरा या तालाब का जीर्णोद्धार, सोख्ता का निर्माण और वर्षा जल संचयन सयंत्र का निर्माण तेजी से शुरू किया गया है. वहीं, उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री आवास योजना में 84,408 युनिट आवास का लक्ष्य है. जिसमें से 2 हजार लाभार्थियों का निबंधन और 9 हजार घरों की स्वीकृति प्रक्रिया चल रही है. साथ ही उन्होंने बताया की लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत 27,922 व्यक्तिगत शौचालय और 390 सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू कार्रवाई जा रही है

Share