
मुंगेर के बड़े हथियार तस्कर के साथ पुलिस ने आधा दर्जन अपराधियों को किया गिरफ्तार।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुंगेर के बड़े हथियार तस्कर बबल डॉन उर्फ कर्मवीर मिश्रा और छह अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इन के पास से 31 जिन्दा कारतूस भी बरामद किये गए हैं। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली की लहेरियासराय थाना इलाके के एक घर में कुछ अपराधी हथियार और गोली की खरीद फरोख्त करने पहुचे हैं, पुलिस ने बिना समय गंवाये मौके पर पहुंचे सभी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है की बबल डॉन उर्फ कर्मवीर मिश्रा की तलाश रंगदारी एवं हत्या मामले में अन्य जिला की पुलिस भी लंबे समय से कर रही है।
बबल डॉन से पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह एक पिस्टल और 80 कारतूस बेचने के लिए सलाउद्दीन उर्फ अब्दुल्लाह के घर आया था। सनी नेहाल के हाथ 49 कारतूस और एक पिस्टल बेच भी दिया था। हथियार तस्कर बबल के साथ पकड़े गए इमामबाड़ी मोहल्ला निवासी सलाउद्दीन उर्फ अब्दुल्ला रहमगंज मुहल्ले के फराज सिद्दीकी, राशिद खान, युसूफ खान विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी निवासी सोनू खान शामिल हैं।
छह सदस्यों के पास से पिस्टल का 31 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हालांकि हथियार की बरामदगी नहीं हो पाई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के निशानदेही पर छापामारी कर रही है। फिलहाल कोई कामयाबी नहीं
मिली है। पूछताछ में बबन डॉन ने बताया कि इससे पहले वह कई बार दरभंगा आ चुका है। कुछ दिन पहले वह सलाउद्दीन उर्फ अब्दुल्ला के घर रात्रि विश्राम भी किया था।
दरभंगा के सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मुंगेर का रहनेवाला हथियार तस्कर कर्मवीर मिश्रा दो दिन पहले कुछ हथियारों और कारतूस की बिक्री करने यहां पंहुचा था। गिरफ्तार होने से पहले संभवतः अपराधी कुछ लोगों को अवैध गोली और हथियार की सप्लाई भी किया है, जिसका सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार कर्मवीर मिश्रा के खिलाफ मुंगेर में भी आपराधिक मामले थाने में दर्ज हैं। बाकी गिरफ्तार लोगो के भी आपराधिक इतिहास खंघाले जा रहे हैं।

