
ब्लास्ट से दहला शहर का आजमनगर मुहल्ला, डीएम ने गठित की जांच कमिटी।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: शुक्रवार की दोपहर दरभंगा शहर का आजमनगर मुहल्ला जोरदार बम विस्फोट से दहल गया। जिला अंतर्गत विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर दुर्गा मंदिर स्थित हुई घटना में मोहम्मद नजीर का घर पूरी तरह धरासायी हो गया। स्थानीय सूत्रों द्वारा बताया गया कि बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट से मोहम्मद नजीर का पूरा घर धराशाई हो गया।
घटना में मोहम्मद नजीर के परिवार के 5 लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सभी को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जबरदस्त धमाके के साथ हुए विस्फोट में घटनास्थल के आसपास लगभग एक दर्जन घर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जांच में नगर एसपी योगेंद्र कुमार सदर एसडीपीओ अनोज कुमार सहित कई थाने के पुलिस जांच में जुटी है।
ब्लास्ट की आवाज इतनी धमाकेदार थी कि लगभग एक किमी तक इसकी आवाज गूंज उठी। ब्लास्ट के बाद इलाके के लोगों में काफी दहशत का माहौल है।
सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गयी। ब्लास्ट में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। हर एंगल से जांच की जा रही है और बम स्कावड, FSL की टीम भी बुलाई गई है। जांच के बाद खुलासा हो पाएगा कि आखिर ये किस प्रकार का ब्लास्ट था। प्रथम दृष्टया के जांच के मुताबिक
लगता है कि ये सूतली बम बनाने के दौरान का ब्लास्ट है। मकान मालिक सहित तीन लोगों को फिलहाल हिरासत में लिया गया है।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए दरभंगा के जिलाधिकारी ने इसपर संज्ञान लिया है। उन्होंने अपर समाहर्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमिटी गठित की है। जांच कमिटी सदर एसडीपीओ एवं सदर एसडीओ को शामिल किया गया है।

