Home Featured अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से दो बिजली के पोल क्षतिग्रस्त।
Featured - मुख्य - June 5, 2020

अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से दो बिजली के पोल क्षतिग्रस्त।

दरभंगा: बेनीपुर-बिरौल पथ पर जयंतीपुर चौक के पास अनियंत्रित ट्रक चालक ने बिजली पोल में ठोकर मार कर दो पाेल को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हाे गई है। दूसरी ओर नवादा अंटौर पथ पर बारिश के पानी से मिट्टी खिसकने से पोल गिर गया। लोगों ने ट्रक को घेरकर विद्युत अवर प्रमंडल के कर्मियों को सूचना दी। सहायक अभियंता आकाश कुमार ने कहा कि सेवा जल्द बहाल कर दी जाएगी।

Share