
खेलने के क्रम में गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत।
भालपट्टी ओपी क्षेत्र के अदलपुर पंचायत के वार्ड सांख्य एक में एक बच्चा खेलने के क्रम तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि अदालपुर पंचायत के मुरिया निवासी संजय साह की पुत्री पिंकी कुमारी (4 वर्ष) घर से खेलने निकली।
काफी देर तक वापस नहीं आने के बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन करना शुरु किया। काफी खोजबीन में पता चला कि यहां कुछ देर पहले वह खेल रही थी। उस के बाद
स्थानीय गोता खोर की मदद के बाद तालाब से बच्चों का शव बरामद किया गया। वार्ड सदस्य विकास सहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची के शव को पंचनामा बना कर दाह संस्कार किया गया है।

