Home Featured बारिश से डीएमसीएच सहित शहर के कई इलाके झील में तब्दील।
Featured - मुख्य - June 5, 2020

बारिश से डीएमसीएच सहित शहर के कई इलाके झील में तब्दील।

दरभंगा: शुक्रवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से शहर के कई इलाके झील में तब्दील हो गए। डीएमसीएच परिसर में भी बारिश का पानी जमा हो गया है। इससे मरीजों, उनके परिजनों, डॉक्टरों व कर्मियों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है।
शहर के वार्ड 29 फैजुल्लाह खान मोहल्ले में हर साल की तरह इस बार भी दो घंटे की बारिश में ही घुटनाभर पानी जमा हो गया है। मोहल्ले के कई घरों के अंदर पानी घुस गया है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इस मोहल्ले में करीब 15 साल से यह समस्या है, पर नगर निगम प्रशासन इस समस्या को दूर नहीं कर सका है। जिला प्रशासन या जनप्रतिनिधि भी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा लहेरियासराय के जीएनगंज, बलभद्रपुर, बंगाली टोला आदि इलाकों में भी बारिश का पानी जमा हो गया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
सबसे बड़ी बात यह नजारा प्री मानसून बारिश में ही देखने को मिल गया है। जबकि मानसून आना अभी बांकी है। ऐसे में आने वाले समय में स्थिति और नारकीय होने की प्रबल संभावना है।

Share