एबीवीपी ने किया सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन।
दरभंगा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों के साथ शुक्रवार को उघरा गांव में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सद्बुद्धि के लिए स्वाहा यज्ञ हुआ।
विद्यार्थी परिषद के दरभंगा नगर सह मंत्री शुभम कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना बुद्धि खोकर छात्रों के साथ दोहरा नीति अपना रहे हैं एवं एसटीईटी परीक्षा रद्द किए। महामारी के समय में छात्रों का किराया नहीं माफ करवाया गया, निजी शिक्षण संस्थान में शुल्क नहीं माफ किया गया। इसलिए सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन
किया गया है। इन सब मांगों के मद्देनजर आज हवन का आयोजन किया गया हवन के धुए से मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि आएगी और छात्र हित की ओर ध्यान देंगे। इस दौरान बृजनंदन झा, पुरुषोत्तम झा, हरिशंकर पासवान, मोहन पासवान आदि मौजूद थे।

