
डीएम के निर्देश पर जिले में क्रियान्वित योजनाओं के भौतिक निरीक्षण का चला अभियान।
दरभंगा : कोरोना महामारी से बचाव के साथ जिले में विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी तेज़ी से प्रारम्भ कर दिया गया है। सरकार की सभी निर्माण एजेंसियां अपनी अवरुद्ध ऑन गोइंग स्कीम्स को पूरा करने में जुट गयी है। जल संसाधन विभाग द्वारा एक तरफ जहां बाढ़ पूर्व तैयारियों के साथ तटबंधों के कमजोर विन्दुओं को चिन्हित कर स्ट्रेंगथनिंग का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है, वहीं भवन, पथ, ग्रामीण कार्य, पीएचइडी, लघु सिंचाई प्रमंडल, डीआरडीए आदि द्वारा विकास योजनाओं को पूरा करने में तेज़ी दिखाई जा रही है।
जिलाधिकारी द्वारा नियमित बैठकें कर सभी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा है कि किसी भी योजना के गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। इस हेतु वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम गठित की गयी हैं जो लगातार क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण करते हैं और जिलाधिकारी को जाँच रिपोर्ट सौंपते हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को कई पदाधिकारियों के द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण किया गया।
इसमें जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रिज़वान अहमद द्वारा सिंघवाड़ा प्रखंड के भराठी पंचायत के वार्ड 4,5,6,7 में नल जल योजना, एडीएसएस रवि शंकर तिवारी द्वारा मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत भण्डारिसोन पंचायत में नल जल योजना, पी डी आत्मा शकील अख्तर
द्वारा जाले प्रखंड अंतर्गत कजीबेगरा पंचायत, मुरैठा पंचायत में नल जल योजना का निरीक्षण शामिल हैं।
उपरोक्त अधिकारियों द्वारा प्रतिवेदित जाँच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

