Home Featured चुनावी नहीं, देश को आत्मनिर्भर बनाने वाली रैली : डॉ0 मुरारी मोहन झा।
Featured - मुख्य - June 7, 2020

चुनावी नहीं, देश को आत्मनिर्भर बनाने वाली रैली : डॉ0 मुरारी मोहन झा।

दरभंगा: भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह बेगुसराय जिला प्रभारी डॉ0 मुरारी मोहन झा ने बहादुरपुर विधानसभा के डीहलाही शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 79 पर बूथ अध्यक्ष मोहन पासवान के नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन संवाद कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर डॉ. झा ने कहा की गृहमंत्री की यह वर्चुअल रैली ऐतिहासिक है एवं उनका वक्तव्य ओजस्वी। कहा कि बिहार चंद्रगुप्त, चाणक्य, जगजीवन राम, राजेंद्र बाबू, राममनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण की भूमि है। कुछ लोग इस वर्चुअल रैली का थाली बजाकर स्वागत किए हैं। यह कोई चुनावी रैली नहीं है। यह रैली देश को आत्मनिर्भर बनाने वाली रैली है।

कार्यक्रम मे पूर्व जिला मिडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, किसान मोर्चा के जिला मंत्री सुमित झा, दीपक दास, पप्पू साह, रामभगत साह, मोहन पासवान, कैलाश चौधरी, सोनू झा, शशिधर झा, बैद्यनाथ साह, सत्यजीत यादव, दोमर साह, राजा पासवान, सुनील यादव, अरूण साह, धूप साह, दीपक दास, सोमन पासवान, ईश्वर शर्मा, विपत दास, विनोद ठाकुर, शशिभूषण साह, लालू यादव, प्रमोद भगत, अवधेश बैठा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमलोग मौजूद थे।

Share