Home Featured कोरोना के कम्युनिटी स्प्रेड को रोकने केलिए डीएम ने दिया पुल टेस्टिंग कराने का निर्देश।
Featured - मुख्य - June 7, 2020

कोरोना के कम्युनिटी स्प्रेड को रोकने केलिए डीएम ने दिया पुल टेस्टिंग कराने का निर्देश।

दरभंगा: कोरोना वायरस का संक्रमण किसी गांव, समुदाय में नहीं फैले इसको लेकर प्रशासन गंभीर है। इसका फैलाव नहीं होने इसके लिए अधिक से अधिक लोगों की जांच कराई जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने जिला के सभी एमओआईसी को मेडिकल टीम गठित कर सार्वजनिक संस्थानों, भीड़ भाड़ वाली जगहों, हाट बाजार, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का रैंडम सैंपल लेकर पुल टेस्टिग कराने का निर्देश दिया है। स्पष्ट किया गया कि पुल टेस्टिग प्रणाली में एक साथ पांच लोगों का सैंपल लेकर जांच की जाती है। इस प्रणाली से सामान्य से पांच गुना लोगों की जांच हो जाती है।
उन्होंने कहा कि आम लोगों, व्यवसायी आदि के सैंपल निकालने के वाद उनकी माइकिंग भी कर ली जाए, ताकि उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें तुरंत डीएमसीएच में शिफ्ट कर उनकी समुचित चिकित्सा कराई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रवासी कामगारों के गावों में डोर टू डोर स्क्रीनिग कराई जाए। कोरोना के लक्षण वाले लोगों को प्रखंड आइसोलेशन सेंटर में अलग रखकर उनके सैंपल निकालकर जांच के लिए भेजा जाए। कहा कि कोई भी बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्ति स्क्रीनिग से छूटे नहीं, क्योंकि ये भेद्य वर्ग से वास्ता रखते हैं। उन्होंने यह निर्देश रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित कर सभी एमओआईसी को दिया। कहा कि ग्रामीण चिकित्कों, दवा दुकानदारों से भी वार्ता करके कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की जानकारी जुटाई जाए। बैठक में उपस्थित सिविल सर्जन एवं अन्य सभी जिला स्तरीय चिकित्सा पदाधिकारी को इस कार्य का गहन अनुश्रवण करने एवं इसका प्रगति प्रतिवेदन प्रति दिन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने जिला में कोरोना महामारी को टैकल करने में सिविल सर्जन के कार्य प्रणाली पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। कहा है कि सिविल सर्जन द्वारा पीएचसी का यथोचित अनुश्रवण नहीं किए जाने के कारण प्रखंड एवं होम क्वारंटाइन में भेजे गए प्रवासी कामगारों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य प्रभावित हुआ है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी लोगों को हमेशा मास्क अथवा फेस कवर का उपयोग करना जरूरी है। विभिन्न परीक्षणों के परिणाम से यह तथ्य सामने आया है कि मास्क पहना हुआ व्यक्ति अगर किसी कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आ भी जाता है तो भी उसके संक्रमित होने की कम संभावना रहेगी। व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश डीएम ने सभी बीडीओ एवं एमओआईसी को मास्क पहनने एवं फिजिकल डिस्टेंसिग नियम का पालन करने के लिए आम लोंगो को प्रेरित करने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया हैं।
इसके साथ ही सभी बीडीओ और सीओ को क्वारंटाइन कैंप में रखे गए प्रवासी कामगारों की जानकारी कोविड एवं आपदा पोर्टल पर शीघ्र अपलोड की जाए। आपदा पोर्टल पर इंट्री होने पर ही प्रवासी कामगारों को एक ह•ार की सहायता राशि प्राप्त हो सकेगी। बैठक में डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, एडीएम विभूति रंजन चौधरी, सीएस डॉ. संजीव सिन्हा, सभी एसडीओ, बीडीओ, सीओ, एमओआईसी, आपदा प्रभारी आदि मौजूद थे।

Share