Home Featured अनलॉक-2 में शर्तों के साथ सोमवार से खुलेंगे धार्मिक स्थल, मॉल, रेस्तरां आदि, बिना मास्क प्रवेश नही।
Featured - मुख्य - June 7, 2020

अनलॉक-2 में शर्तों के साथ सोमवार से खुलेंगे धार्मिक स्थल, मॉल, रेस्तरां आदि, बिना मास्क प्रवेश नही।

दरभंगा: अनलॉक-2 सोमवार से लागू हो रहा है। अब शहर में धार्मिक स्थल, होटल व रेस्तरां आदि भी खुल जाएंगे। इन्हें खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। पिछले करीब दो माह से भी अधिक समय से ये सब आमलोगों के लिए बंद हैं। इससे इस व्यवसाय से जुड़े लोगों का कारोबार भी काफी हद तक प्रभावित रहा। अब जबकि ये सब खुलने वाले हैं तो इनलोगों की उम्मीदें फिर से जग गई हैं। धार्मिक स्थलों, होटलों व रेस्तरां आदि जगहों पर साफ-सफाई की जा रही है। सरकारी निर्देशों के अनुसार इन सबों को सशर्त खोलने की अनुमति दी गई है। यानी कि इनका संचालन पूर्व की तरह नहीं होगा। धार्मिक स्थल हो या फिर होटल-रेस्तरां, शारीरिक दूरी का पालन हर जगह अनिवार्य होगा। यहां काम करने वाले व आने वालों के लिए मास्क अनिवार्य है। इन जगहों पर सैनिटाइजेशन की पर्याप्त व्यवस्था भी होनी चाहिए। इन सब शर्तों को पूरा कर ही इन्हें खोला जा सकता है।
दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने भी इस बाबत रविवार को निर्देश जारी कर दिया है। खुलने वाले स्थलों में फुल बॉडी सेनेटाइजेशन की व्यवस्था अनिवार्य है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं मास्क लगाना अनिवार्य होगा। यदि सरकार द्वारा निर्धारित शर्तो के अनुरूप संस्थानों में मानकों का पालन नही दिखा तो उनपर प्रशसनिक कारवाई भी की जाएगी।

Share