Home Featured अमित शाह की डिजिटल रैली हसुआ के बियाह में खुरपी का गीत: खेड़िया
Featured - मुख्य - June 7, 2020

अमित शाह की डिजिटल रैली हसुआ के बियाह में खुरपी का गीत: खेड़िया

दरभंगा: राजद ने रविवार दरभंगा मे भी थाली पीट कर गरीब दिवस मनाया । राजद नेता ओमप्रकाश खेड़िया तथा महापौर बैजंती खेड़िया ने अपने आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सपरिवार थाली पीटकर गरीब दिवस मनाया। इस अवसर पर ओम प्रकाश खेड़िया ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के समय गरीबों की सहायता करने मे केंद्र और राज्य की सरकारें पूरी तरह विफल रही है। उन्होने कहा कि काम कम हो रहा है और ढिढोरा अधिक पीटा जा रहा है । श्री खेड़िया ने कहा कि सरकार की अव्यवस्था के कारण गरीब, मजदूर, श्रमिक आदि निम्न आय वर्ग के लोग हजारों हजार किलो मीटर पैदल, साइकिल,रिक्सा , ठेला आदि से अपने घर आने को मजबूर हुए । सरकार पूरी तरह इस विपदा से लड़ने मे असफल रही है । राष्ट्रीय जनता दल ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश मे गरीब दिवस मना कर गरीबों का सम्मान और सरकार का विरोध करने का निर्णय किया है ।
श्री खेड़िया ने भाजपा के चुनाव तैयारियों को लेकर आज किए जाने वाले डीजिटल रैली को “हसुआ के बियाह में खुरपी का गीत” करार दिया । उन्होने कहा कि जहां एक तरफ पूरा देश कोरोना से जूझ रहा है वहीं भाजपा चुनाव की तैयारियों मे मशगूल है । इससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा को देश की जनता का नही सिर्फ अपने सत्ता का ख्याल है । उन्होने कहा कि राज्य मे लाखो लाख की संख्या मे श्रमिक वापस आये हैं । हम यदि इनके लिए योजनाबद्ध तरीके से इनको यहां रोजगार देंगे तो पलायन की समस्या स्वत: खत्म हो जाएगी । किंतु राज्य और केंद्र की सरकारें इसके लिए कोई भी ठोस कदम नही उठा रही है जो चिंता जनक है । हम सभी जानते हैं कि अर्थ बल से अधिक महत्वपूर्ण जन बल है जो बिहार के पास है । अत: इसका समुचित लाभ राज्य के विकास मे होना चाहिए।

Share