Home Featured कोरोना काल में वर्चुअल रैली समय के अनुरूप अभूतपूर्व एवं अनूठा प्रयोग: प्रदीप ठाकुर।
Featured - मुख्य - June 7, 2020

कोरोना काल में वर्चुअल रैली समय के अनुरूप अभूतपूर्व एवं अनूठा प्रयोग: प्रदीप ठाकुर।

दरभंगा: जिले के मनीगाछी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बिहार जन-संवाद वर्चुअल रैली के लाइव प्रसारण में भारत के गृहमंत्री अमित शाह के भाषण को बेटी बचाओ बेटी पढाओ प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में मनीगाछी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने राघोपुर स्थित उनके आवासीय परिसर में सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए देखा।
कार्यक्रम की सराहना करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल में हुए इस तरह का अद्भुत रैली समय के अनुरूप, एवं दुनिया भर में एक अभूतपूर्व अनूठा प्रयोग है। इसके द्वारा जन जन से संवाद और सकारात्मक संदेश प्रेषित करने के अध्याय का आरम्भ एक अद्भुत संवाद श्रोत साबित होगा। उनहोंने कार्यकर्ताओं से गृहमंत्री के बताये गए एक एक शब्द का अनुपालन करते हुए इसे आमजनों तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में रमेश कुमार चौधरी, पूर्व जिला भाजयुमो मंत्री राधावल्लभ झा, परेश मिश्र, चन्दन झा, इन्द्र कुमार यादव, राजा यादव, प्रह्लाद झा, संजय ठाकुर, केदार लालदेव, नीलाम्बर मंडल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Share