
खाद्यान वितरण के बाद अब लगातार जारी है मास्क एवं साबुन का वितरण।
दरभंगा: लॉक डाउन के दौरान परशुराम वंशजों के मैराथन प्रयास से जरूरतमंदों के बीच परशुराम अन्नपूर्णा भंडार के माध्यम से लगातार खाद्यान का वितरण किया गया। अब जब लॉक डाउन को अनलॉक किया जा रहा है, ऐसे सभी केलिए मास्क अनिवार्य हो चुका है। इसी को देखते हुए ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा इनदिनों मास्क एवं साबुन का वितरण शुरू किया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए फेडरेशन के वरिष्ठ सदस्य देव कुमार झा ने बताया कि उनके नेतृत्व में दो दिन पूर्व जहां बहादुरपुर के उघरा में 150 परिवारों के बीच मास्क एवं साबुन का वितरण गया, वहीं रविवार को हनुमाननगर के थलवारा में करीब 250 परिवारों के बीच मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया। इस दौरान स्थानीय निवासी सह फेडरेशन के जिलामंत्री राम मोहन मिश्र सक्रिय भूमिका निभाते नजर आये।
बहादुरपुर के पूर्व उप प्रमुख सह फेडरेशन के वरिष्ठ सदस्य देव कुमार झा ने बताया कि फेडरेशन द्वारा उन्हें बहादुरपुर
एवं हनुमाननगर में वितरण का भार दिया गया है। अबतक दो हजार मास्क वितरण कर चुके हैं। प्रत्येक जरूरतमंद परिवार में सदस्यों की संख्या के अनुसार दो से चार मास्क एवं एक से दो साबुन का वितरण किया जा रहा है। फिलहाल इन दोनों प्रखण्डों में दस हजार मास्क वितरण का लक्ष्य दिया गया है। आगे भी संगठन के निर्देशों के आलोक में कार्य जारी रहेगा।

