Home Featured 75 दिनों बाद शुरू हुआ परिवहन कार्यालय में काम, पहले दिन नही दिखी भीड़।
Featured - मुख्य - June 8, 2020

75 दिनों बाद शुरू हुआ परिवहन कार्यालय में काम, पहले दिन नही दिखी भीड़।

दरभंगा: जिला परिवहन कार्यालय में कामकाज 75 दिनों के बाद शुरू हुआ। लेकिन, जानकारी के अभाव में कार्यालय में आवेदकों की कमी देखी गई। सोमवार को दिन के 12 बजे कार्यालय में कर्मचारी अपने-अपने कक्ष में पुराने आवेदनों को निपटाने में व्यस्त दिखे। परिवहन कार्यालय के कर्मचारियों को जंक्शन पर प्रवासियों की सेवा के लिए दो माह से ड्यूटी पर तैनाती की गई थी। इसी कारण परिवहन कार्यालय में कामकाज शुरू नहीं हो पा रहा था। सरकार ने लॉकडाउन में राहत देते हुए कार्यालय में कामकाज शुरू करने की इजाजत दी थी। लेकिन, परिवहन कार्यालय में कामकाज अब तक शुरू नहीं हुआ था। परिवहन कार्यालय में कामकाज शुरू होने से लोगों में खुशी देखी गई। लोगों ने इतने दिनों के बाद कामकाज होने से काफी पसंद आए।

ड्राइविग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के लिए आए मोहन पासवान ने कहा कि लॉकडाउन के कारण दरभंगा में फंस गया हूं। इस बीच में मैंने सोचा कि ड्राइविग लाइसेंस ही बना लूं। लेकिन, 75 दिनों से कामकाज बंद रहने के कारण लाइसेंस के लिए अब तक एक भी काम नहीं हुआ है। आज लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया हूं। एक सप्ताह के बाद लर्निंग टेस्ट के लिए बुलाया गया है।
इसी तरह आशीष कुमार ने बताया कि लॉकडाउन से पहले उन्होंने लाइसेंस केलिए अप्लाई किया था। आगे की प्रक्रिया रुक गयी थी। कुछ पता भी नही चल पा रहा था कि आगे क्या होगा! ऐसे में आफिस खुलने से उनकी उम्मीद जगी है कि उनका ड्राइविंग लाइसेंस अब बन जाएगा।

Share